9 से 14 दिसंबर तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का विधिवत रूप से शुभारम्भ

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 09, 2021

चंडीगढ़  कुरूक्षेत्र में आज मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच हरियाणा के राज्यपाल  बंडारु दत्तात्रेय ने ब्रह्म सरोवर के पवित्र जल का आचमन करके व पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन कर विधिवत रूप से 9 से 14 दिसंबर तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारम्भ किया। पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल, खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह, सांसद श्री नायब सिंह सैनी, विधायक श्री सुभाष सुधा, त्रिदंडी चिन्ना मन्नारायणा रामानुज जीयर स्वामी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य श्री इन्द्रेश भी इस अवसर पर विशेष तौर पर उपस्थित थे।

वीरवार को कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर के पुरुषोतमपुरा बाग में राज्यपाल श्री बंडारु दत्तात्रेय का परम्परागत हरियाणवी वाद्य यंत्रों की मधुर गुंज से स्वागत किया। यहां पर देश के विभिन्न राज्यों से आए लोक कलाकारों ने अपने-अपने प्रदेश की वेशभूषा में सुसज्जित होकर लोक नृत्यों पर झूमकर दूर-दराज से आए मेहमानों और पर्यटकों का कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर पहुंचने पर खुशी का इजहार किया। अतिथियों ने गीता पूजन के बाद वेद पाठशाला के विद्यार्थियों और विद्वानों द्वारा शलोकोच्चारण के बीच गीता यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 का शुभारम्भ किया।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के 21 प्रतिनिधिमंडलों के करीब 250 लोगों से मुलाकात कर किया समस्याओं का समाधान

इसके पश्चात सभी मेहमानों ने सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी, 48 कोस प्रदर्शनी, विश्व गुरु भारत प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सभी मेहमानों ने इस महोत्सव में हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत के दर्शन किए।

इस महोत्सव में 55 हजार विद्यार्थियों के साथ ऑनलाइन वैश्विक गीता पाठ, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केन्द्र पटियाला, हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा विभिन्न राज्यों के कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार, संत सम्मेलन, ब्रहमसरोवर की महाआरती, दीपोत्सव, 48 कोस के 75 तीर्थों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, 48 कोस तीर्थों के प्रतिनिधियों का सेमिनार आदि मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इसके लिए प्रशासन और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से सुरक्षा और व्यवस्था के तमाम पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

एक दिन की गिरावट के बाद Dalal Street पर Bull Run, सेंसेक्स 790 अंक उछला।

Gold-Silver Price पर चौतरफा दबाव, मजबूत Dollar ने बिगाड़ा Market का खेल, निवेशक हुए सतर्क।

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस