करतारपुर गलियारा धार्मिक स्वतंत्रता के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता को दिखाता है: बाजवा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी फौज के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने ब्रिटिश सिख सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल से कहा कि ऐतिहासिक करतारपुर गलियारा धार्मिक स्वतंत्रता एवं सद्भावना के प्रति पाकिस्तान की ‘अटूट प्रतिबद्धता’ की व्यवहारिक अभिव्यक्ति है। ब्रिटेन की ‘फील्ड आर्मी’ की उप कमांडर मेजर जनरल सेलिया जे हार्वे के नेतृत्व में 12 सदस्यीय समूह ने मंगलवार को रावलपिंडी में सेना के मुख्यालय में जनरल बाजवा से मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें: मुस्लिम संगठनों ने उदयपुर की घटना की निंदा की, गैरकानूनी और गैर इस्लामी कृत्य करार दिया

ब्रिटिश सिख सैनिक लाहौर भी गए थे जहां वे बाघा सरहद पर झंडा उतारने के समारोह के गवाह बने। वे लाहौर के किले, अल्लामा इकबाल के मकबरे और बादशाही मस्जिद भी गए थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुल्क में कई धार्मिक स्थलों का भी दौरा किया और ओरकजई जिले भी गए और समाना किला, लॉकहार्ट किला और सारागढ़ी स्मारक की भी यात्रा की। यह स्मारक उस स्थान को चिन्हित करता है, जहां 21 सिख सैनिकों ने 1897 में स्थानीय कबायली बागियों से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। सिखों के लिए इसका बहुत ऐतिहासिक महत्व है।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह