By रेनू तिवारी | Mar 16, 2022
द कश्मीर फाइल्स को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। बुधवार, 16 मार्च को, निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और फिल्म के निर्माता अभिषेक सहित फिल्म की टीम ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अग्निहोत्री ने अपनी टीम को प्रोत्साहित करने के लिए शाह को धन्यवाद दिया।
निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी और अभिषेक समेत कश्मीर फाइल्स की टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. बैठक का विवरण देते हुए, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी।
इस समय अनुपन खैर की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर काफी बवाल मचा हुआ हैं। जहां एक तरफ लोग फिल्म देखने के लिए भारी संख्या में लोग सिनेमाघरों में इकठ्ठा हो रहे हैं वहीं कुछ लोग फिल्म का विरोध कर रहे हैं। फिल्म का पहला रिव्यू ही इतना शानदार रहा है उस रिव्यू ने ही फिल्म हिलाकर रख दिया था। फिल्म के एक्टर दर्शन कुमार ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला रिव्यू शेयर किया था जिसमें एक महिला विवेक अग्निहोत्री के पैर छूकर रोते हुए उन्हें भगवान कह रही हैं और बोल रही हैं यह फिल्म बनाकर आप हमारे भगवान बन गये। इसके बाद फिल्म को लेकर राजनीति भी की जाने लगी। फिल्म को रिलीज होने से कई राज्यों में रोक दिया गया। कश्मीरी पंडितों पर बनायी गयी फिल्म को लेकर लोग खुलकर फिल्म को लोगों से देखने की अपील कर रहे हैं।