कश्मीर घाटी के आंतक की गिरफ्त में रहने को देखने के लिए ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखना चाहिए: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2022

अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि लोगों को यह जानने के लिए ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखना चाहिए कि कांग्रेस के शासन के दौरान कश्मीर घाटी किस कदर उत्पीड़न और आतंक की गिरफ्त में था। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शाह ने यहां अहमदाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह कहा। उन्होंने कहा, ‘‘जिन्होंने इसे नहीं देखा है, उन्हें अवश्य यह फिल्म देखनी चाहिए, ताकि वे यह जान सकें कि कांग्रेस के शासन के दौरान कश्मीर किस कदर उत्पीड़न और आतंक की गिरफ्त में था। ’’

इसे भी पढ़ें: चीनी विदेश मंत्री वांग ने नेपाल के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की, दोनों पक्षों के बीच हुए नौ करार

उन्होंने कहा कि हालिया विधानसभा चुनावों में चार राज्यों में भाजपा की भारी जीत भारत को सुरक्षित, समृद्ध और शक्तिशाली बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपनाई गई नीतियों का गवाह है। उन्होंने कहा कि इन चार राज्यों में कांग्रेस खत्म हो गई और वह कहीं नहीं नजर आ रही। केंद्रीय मंत्री ने अपने निर्वाचन क्षेत्र गांधीनगर में 367 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।

प्रमुख खबरें

Vietnam में कैसे डूबी भारतीय Tourists की नाव? ऊंची लहर बनी वजह या कप्तान की बड़ी चूक?

Team India में इंजरी का कहर! Harshit Rana और Varun Chakravarthy बाहर, Prince-Bishnoi को मिला मौका

मानसून सत्र में राम मंदिर चढ़ावा और नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाएगा इंडिया गठबंधन: सुधाकर सिंह

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए नए आवेदकों को देना होगा माता-पिता का एसआईआर विवरण