The Kashmir Files: कांग्रेस के ट्वीट्स पर विवेक अग्निहोत्री ने किया रिप्लाई, कहा- राहुल जी आपकी दादी की राय अलग थी

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 15, 2022

कश्मीरी पंडितों के विस्थापन पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर केरल कांग्रेस के एक ट्वीट पर घमासान छिड़ गया है। दरअसल कश्मीरी पंडितों के पलायन पर केरल कांग्रेस के फैक्ट चेक वाले ट्वीट के जवाब में द कश्मीर पाइल्स के निदेशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का एक पत्र शेयर किया है। उन्होंने इंदिरा गांधी का यह पत्र शेयर करते हुए लिखा, प्रिय राहुल गांधी जी, आपकी दादी की राय अलग थी।

आपको बता दें विवेक अग्निहोत्री द्वारा यह लेटर शेयर किए जाने से पहले कांग्रेस की केरल इकाई ने फिल्म से असहमति जताते हुए एक ट्वीट किया था। केरल कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कश्मीरी पंडितों के बारे में तथ्य: वह आतंकी ही थे जिन्होंने पंडितों को निशाना बनाया। पिछले 17 सालों (1990-2007) में हुए आतंकी हमलों में 399 पंडित मारे गए हैं। इसी अवधि में आतंकवादियों की ओर से मारे गए मुसलमानों की संख्या 15,000 हैं।

बताते चलें कि साल 1989 में कश्मीर घाटी से रातों-रात 4.5 लाख कश्मीरी हिंदुओं को अपना घर बार छोड़कर भागना पड़ा था। जिहादी आतंकियों की ओर से उन्हें दो विकल्प दिए गए थे पहला विकल्प वे कश्मीर छोड़ कर भाग जाएं। दूसरा इस्लाम कबूल कर लें। कश्मीरी हिंदुओं को धमकी दी गई थी कि दोनों में से कोई भी कल्पना चुनने वालों को मार दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार

Shreyas Iyer के शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से हराया

Tamil Nadu और पुडुचेरी की 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में 80% से ज्यादा वोटिंग