द कश्मीर फाइल्स: निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को दी गई Y कैटेगरी की सुरक्षा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2022

नयी दिल्ली,हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सात से आठ कमांडो वाई श्रेणी की सुरक्षा में चौबीसों घंटे अग्निहोत्री की सुरक्षा करेंगे। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से अग्निहोत्री को सीआरपीएफ की ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म, आतंकवाद के कारण कश्मीर से पलायन करने वाले कश्मीरी पंडितों पर आधारित है। फिल्म की संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए फिल्मकार को देश में तीसरी उच्च स्तरीय श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

प्रमुख खबरें

विश्व भर में चिंताजनक हालात के बीच Modi Cabinet ने लिये कई बड़े और अहम फैसले

IndiGo के CEO Pieter Elbers ने Personal Reasons से दिया इस्तीफा, क्या Flight Crisis बनी असली वजह?

Jan Gan Man: Supreme Court ने कहा- Uniform Civil Code लागू करने का समय आ गया, संसद फैसला करे

Rajya Sabha जाने से पहले RJD पर Nitish Kumar का बड़ा हमला, पूछा - महिलाओं के लिए क्या किया?