वामपंथी सरकार केरल की संस्कृति के सभी पहलुओं का कर रही है अपमान: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2019

त्रिशूर (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को एक बार फिर सबरीमला मंदिर मुद्दे को उठाया और कहा कि राज्य में कम्युनिस्ट सरकार केरल की संस्कृति के सभी पहलुओं का अपमान कर रही है। उन्होंने कांग्रेस और कम्युनिस्ट दोनों पर महिला सशक्तिकरण के प्रति सम्मान नहीं होने के लिए प्रहार किया और राजग सरकार द्वारा तीन तलाक को खत्म करने के प्रयास का विरोध करने का उदाहरण दिया।

यह भी पढ़ें: जो नेता सपने पूरे नहीं करते, जनता उनकी पिटाई करती है: गडकरी

मोदी ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से आज केरल की सांस्कृतिक परम्परा खतरे में है। और यह खतरा राज्य में सत्तारूढ़ दल से है। सबरीमला मंदिर के मुद्दे ने पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह नहीं समझ पाया कि कम्युनिस्ट हमारी संस्कृति और सभ्यता का अनादर क्यों करते हैं।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यूडीएफ भी कम्युनिस्टों की तरह है।’’ प्रधानमंत्री ने विपक्ष को ‘राजनीतिक रूप से भ्रष्ट’ बताया।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका