कांग्रेस का आरोप मध्य प्रदेश सरकार को नहीं है मजदूरों की चिंता, केन्द्र ने मनरेगा का बजट किया कम

By दिनेश शुक्ल | Feb 13, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने केंद्र द्वारा मध्य प्रदेश के मनरेगा का बजट 35 प्रतिशत तक घटाए जाने को मध्य प्रदेश के साथ अन्याय बताते हुए इसे बेरोजगार मजदूरों पर कुठाराघात बताया है। भूपेन्द्र गुप्ता ने  कहा कि प्रदेश में 16 लाख मजदूर कोरोना काल में प्रवास से वापस लौटे थे। सरकार उनमें से केवल लगभग 90 हजार परिवारों को ही 100 दिन का काम दे पाई है। बाकी मजदूरों के घरों में चूल्हा जला या नहीं जला यह मध्य प्रदेश की सरकार का चिंता का विषय नहीं है। वह तो सत्ता हड़पने के लिए गुर सिखाने का काम करते हुए प्रशिक्षण-प्रशिक्षण खेल रही है ।

इसे भी पढ़ें: भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की उठाई मांग

उन्होंने कहा कि आज भोपाल में पेट्रोल की कीमत 96 रुपये को छू रही है। कभी भी यह सेंचुरी मना सकती है लेकिन इससे पैदा होने वाली महंगाई पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। वह तो केवल सत्ता कब्जाने और अमीरों के साथ सांठगांठ करने के कार्यक्रम बनाने में लगी है। गुप्ता ने कहा कि देश की जनता धर्म को मानने वाली है और उसे दिख रहा है कि राम जी इस प्रदेश में होने वाले काले कारनामों को खुद देख रहे हैं महाकाल की नगरी में गरीबों को न्याय देने की बजाय परिवार पिकनिक के ख्वाब पालने वाली सरकार को जनता स्थाई तौर पर पिकनिक पर भेजेगी।

प्रमुख खबरें

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी