दिल्ली पुलिस के Paid PR वाले दावों को Mardaani 3 के मेकर्स ने किया खारिज

By एकता | Feb 06, 2026

हाल ही में सोशल मीडिया पर दिल्ली में लड़कियों के लापता होने की खबरों ने काफी जोर पकड़ लिया था। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को इन खबरों का खंडन करते हुए इन्हें अफवाह करार दिया। पुलिस ने चौंकाने वाला दावा किया कि ये खबरें पेड प्रमोशन के जरिए फैलाई जा रही हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या यह रानी मुखर्जी की आने वाली फिल्म 'मर्दानी 3' के प्रमोशन का कोई हिस्सा है?

इसे भी पढ़ें: Bhagam Bhag 2 Film Controversy: Govinda के Exit पर फैंस में नाराजगी, Social Media पर ट्रेंड हुआ #JusticeForGovinda, मेकर्स से पूछे सवाल!

दिल्ली पुलिस की सख्त चेतावनी

दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि कुछ सुरागों की जांच के बाद पता चला है कि लापता लड़कियों की बढ़ती संख्या का जो माहौल बनाया जा रहा है, वह असल में पैसे देकर फैलाया गया डर है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि पैसे के लालच में जनता के बीच दहशत फैलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे फर्जी कैंपेन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: फिल्म Ghooskhor Pandat पर बवाल! FIR और NHRC के नोटिस के बाद मेकर्स ने हटाई प्रचार सामग्री, Manoj Bajpayee ने दी सफाई

आंकड़ों की हकीकत

लोगों की चिंता को दूर करते हुए पुलिस ने स्पष्ट किया कि 2026 में लापता होने वाले लोगों की संख्या में कोई असामान्य उछाल नहीं आया है। ट्रेंड पिछले सालों की तरह ही स्थिर है (औसतन 2,000 मामले प्रति माह)। पिछले साल 2025 में भी करीब 24,500 लोगों के लापता होने की रिपोर्ट थी, जिनमें से पुलिस लगातार लोगों को ढूंढने का काम कर रही है।

प्रमुख खबरें

Mens Health Alert: जिम और प्रोटीन से ज्यादा जरूरी है Hormonal Health, आज ही बदलें अपना रूटीन

कांग्रेस में कोई अनुशासन नहीं, हर कोई CM बनना चाहता है: Harpal Singh Cheema का Punjab Congress पर हमला

Diljit Dosanjh Movie Satluj Controversy | ZEE5 से हटाए जाने के बाद सरकार ने बनाई हाई-लेवल कमेटी, समीक्षा के दायरे में दिलजीत दोसांझ की फिल्म

FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना कोच Scaloni का बड़ा बयान, किसी टीम ने नहीं रखा फॉर्म बरकरार