खतरे में पाकिस्तान में बनीं कपूर खानदान की हवेली! मलिक चाहता है विध्वंस करके बिल्डिंग बनना

By रेनू तिवारी | Jul 14, 2020

पाकिस्तान के पेशावर शहर में दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का ऐतिहासिक पैतृक घर विध्वंस के खतरे का सामना कर रहा है क्योंकि घर का वर्तमान मालिक साइट पर एक वाणिज्यिक परिसर बनाने पर अड़ा हुआ है। 2018 में, पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर में काइसा ख्वानी बाजार में स्थित कपूर हवेली को ऋषि कपूर के अनुरोध के बाद संग्रहालय में बदलने का फैसला किया। ऋषि कपूर की लेकिन हाल ही में निधन के बाद अब हवेली को एक बार फिर गिराकर उसपर बिल्डिंग बनाने की बात हो रही हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: 'कपूर हवेली' पर मंडराया खतरा, ऋषि कपूर से किया ये वादा नहीं निभा पाई पाकिस्तान सरकार

हवेली वर्तमान में शहर के एक अमीर जौहरी हाजी मुहम्मद इसरार के पास है। प्रांतीय सरकार अपने ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए हवेली खरीदना चाहती थी और इसे पर्यटकों के लिए अपने मूल आकार में संरक्षित करना चाहती थी लेकिन हाजी मुहम्मद इसरार इस हवेली को गिराना चाहते हैं और इस प्रमुख स्थान पर एक नए वाणिज्यिक भवन का निर्माण करना चाहते हैं।

उन्होंने इमारत को गिराने के लिए अतीत में तीन-चार प्रयास किए लेकिन ऐसा नहीं कर सके क्योंकि खैबर पख्तूनख्वा विरासत विभाग द्वारा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। ऐसी खबरें थीं कि प्रांतीय सरकार हवेली के मालिक से मतभेद के कारण इमारत को संग्रहालय में परिवर्तित करने में विफल रही है। लेकिन हवेली के मालिक इसरार ने इस बात से इनकार किया है कि उनके पास संपत्ति की कीमत को लेकर सरकार के साथ कोई मुद्दा था, जिसका अनुमान 5 करोड़ रुपये से अधिक है। उन्होंने कहा कि वह बस हवेली को ध्वस्त करना चाहते थे और इस स्थल पर एक विशाल वाणिज्यिक बाजार का निर्माण करना चाहते थे।  इसरार ने कहा कि “मेरी जरूरतों को पूरा करने के लिए मेरे पास पर्याप्त पैसा है। मैं पेशावर के सबसे बड़े आभूषण बाजार में एक सप्ताह में लगभग 3 से 4 मौंड (120 किग्रा-160 किग्रा) सोने की आपूर्ति करता हूं।

स्थानीय निवासियों को डर है कि जब तक सरकार इसे संरक्षित करने के लिए समय पर कार्रवाई नहीं करती है तब तक इमारत स्वत: ढह सकती है। ढाकी निवासी मुजीब-उर-रहमान ने कहा, "यह चिंता की बात है कि 'कपूर हवेली' जिसे हम अपने शहर का गौरव मानते हैं, अभी जिस अवस्था में है यह जल्द ही स्वत ही खत्म हो जाएगी। मुजीब ने कहा कि वह एक किशोर था जब 90 के दशक के उत्तरार्ध में ऋषि कपूर और रणधीर कपूर अपने पैतृक घर गए थे। शकील वहीदुल्ला, सचिव सांस्कृतिक विरासत परिषद खैबर पख्तूनख्वा, ने घर की जर्जर स्थिति पर खेद व्यक्त किया। 

 

आपको बता दें कि कपूर हवेली का निर्माण बॉलीवुड के अग्रदूत पृथ्वीराज कपूर के पिता बागेश्वरनाथ कपूर ने किया था। मूल रूप से पाकिस्तान के पेशावर का रहने वाला कपूर परिवार 1947 में विभाजन के बाद भारत आ गया था। 1990 में, भाई रणधीर कपूर के साथ ऋषि कपूर अपने पैतृक घर गए जहाँ उनके दादा, पृथ्वीराज और उनके पिता राज कपूर का जन्म हुआ।

 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी