शिवराज कैबिनेट की बैठक में हुई संपन्न, कई फैसलों पर लगी सरकार की मुहर

By सुयश भट्ट | Oct 06, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिवराज कैबिनेट की वर्चुअल बैठक मंगलवार शाम हुई। बैठक में कई बड़े फैसलों की मंजूरी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी। बताया जा रहा है कि नवरात्रि से पहले हुई बैठक में गरबा खेलने की इजाजत दे दी। कॉलोनी के अंदर गरबा खेलने की अनुमति दी गई है।

इसके साथ धार्मिक स्थलों में एक बार में अब पांच लोग पुजा कर सकेंगे। वहीं रात 10 बजे तक डीजे बजा सकेंगे। बैठक में कोचिंग क्लास 100% क्षमता के साथ खोलने पर मुहर लगा दी।  अब स्टेडियम भी 100% क्षमता से खुलेंगे। लेकिन सिनेमा हॉल में अभी भी 50 फीसदी उपस्थिति रहेगी।

आपको बता दें कि चम्बल एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहित की गई जमीन के बदले किसानों को दोगुनी जमीन देने का प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। केंद्र सरकार ने इस ग्रीन फील्ड चंबल एक्सप्रेस वे को भारतमाला परियोजना में शामिल किया है।

इसे भी पढ़ें:MP उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों के नाम की सूची 

वहीं ग्वालियर-चंबल संभाग और विदिशा जिले में अतिवर्षा और बाढ़ से पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त आवासों के लिए प्रति आवास 6 हजार रुपए की सहायता देने के निर्णय का अनुमोदन दिया है।

बैठक में इंदौर सहकारी दुग्ध संघ में 80 करोड़ रुपये की लागत से तीस टन प्रतिदिन क्षमता का मिल्क पावडर प्लांट स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 50 करोड़ रुपए की ऋण सहायता राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम से प्राप्त करने सरकार गारंटी देगी।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट