ट्रैफिक सिग्नल पर अचानक डांस करने वाली मॉडल ने दी सफाई, कहा - जागरूकता बढ़ाने के लिए बनाया वीडियो

By सुयश भट्ट | Sep 16, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में रसोमा चौराहे के ट्रैफिक सिग्नल पर डांस करते हुए मॉडल श्रेया कालरा का वीडियो वायरल हुआ था। अब श्रेया ने सफाई देते हुए वीडियो जारी किया है। जिसमें वो कह रही है कि उसका उद्देश्य केवल लोगों में ट्रैफिक के प्रति जागरूकता लाना था।

दरअसल मॉडल श्रेया कालरा ने कहा कि वीडियो में उसने किसी भी तरह की कोई कानून का उल्लंघन नहीं किया है, बल्कि उसका उद्देश्य केवल लोगों को जागरूक करना था। वह संदेश देना चाह रही थी कि ट्रैफिक सिग्नल बंद होने पर जेबरा क्रास का उपयोग किया जाए।

इसे भी पढ़ें:RSS की पोशाक में श्री गणेश , सोशल मीडिया पर हो रही है तस्वीर वायरल 

आपको बता दें कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं। खुद ट्रैफिक सिग्नल पर नियमों का उल्लंघन कर बीच ट्रैफिक पर रेड लाइट पर खड़े होकर डांस कर रही है। प्रदेश के गृह मंत्री ने भी इस मामले को संज्ञान में लिया है।

प्रमुख खबरें

Assam के Golaghat में 30 Tokay Gecko बरामद, वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम

Working Women के लिए आसान है 4-Day Skin Cycling, रात में त्वचा को मिलेगा पूरा पोषण

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल

Haryana के पूर्व सैनिक Lal Chand Godara ने 85 साल की उम्र में IGNOU से किया MA