सबसे महत्वपूर्ण पहल है मेक इन इंडिया: शाहरुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2016

मुंबई। अभिनेता शाहरुख खान ने केंद्र सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम की सराहना करते हुए उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वाधिक महत्वपूर्ण पहल बताया जिससे देश में रोजगार पैदा हो रहे हैं। शाहरुख ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेक इन इंडिया संभवत: हमारे सम्माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक सबसे अधिक महत्वपूर्ण पहल है, जो भारत और विदेशों में कंपनियों को हमारे अपने देश में और हमारी जमीन पर उत्पाद बनाने के लिए प्रेरित करती है और इस तरह रोजगार निर्माण, कौशल विकास करती है।’’

 

50 वर्षीय शाहरुख भाजपा नेता शाइना एनसी की पुस्तक ‘मूवर्स एंड मेकर्स’ के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे। यह पुस्तक मेक इन इंडिया पहल को समर्पित है। शाहरुख ने कहा कि मेक इन इंडिया के माध्यम से नये तकनीकी विस्तार कई पीढ़ियों के लिए लाभकारी होंगे। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

MGNREGA कुछ ही महीनों में खत्म हो जाएगी, G-RAM-G बिल पर बोलीं प्रियंका, यह गरीबों के खिलाफ

BMC Election 2026: उद्धव सेना का युवा वोटरों पर फोकस, आदित्य के जिम्मे ये अहम जिम्मेदारी

Best Face Pack For Winter: सर्दियों में पाएं चाँद सा निखरा चेहरा, घी-मलाई फेस पैक से पाएं बेमिसाल खूबसूरती

बंगाल विश्व का नेतृत्व करेगा, फर्जी खबरें राज्य को बदनाम नहीं कर सकतीं, ममता बनर्जी ने भरी हुंकार