फिल्म Vicky Vidya Ka Woh Wala Video में बिना इजाजत इस्तेमाल किया गया ‘स्त्री’ का नाम, निर्देशक ने माफी मांगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2024

नयी दिल्ली। ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के निर्देशक राज शांडिल्य ने हाल में रिलीज़ हुई फिल्म “स्त्री” के किरदार और संवाद का अनधिकृत रूप से इस्तेमाल करने के लिए बिना शर्त माफी मांगी है। खबरों के मुताबिक, मैडॉक फिल्म का भूतिया किरदार ‘स्त्री’ “विक्की विद्या...” में दिखाया गया है। इस फिल्म में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी हैं और यह शुक्रवार को रिलीज़ हुई थी। पंद्रह अगस्त को रिलीज़ हुई ‘स्त्री 2’ 2018 में आई ‘स्त्री’ का सीक्वल है। यह इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार है।

इसे भी पढ़ें: Baby John Jackie Shroff LOOK | आ गया बब्बर शेर, लंबे बाल, खतरनाक दहाड़... बेबी जॉन से जैकी श्रॉफ की पहली झलक आपके रोंगटे खड़े कर देगी

फिल्मकार ने ‘विक्की विद्या...” के निर्माताओं-सुपर कैसेट्स इंडिया लिमिटेड, बालाजी मोशन पिक्चर्स और वकाओ फिल्म्स की ओर से माफी भी मांगी। मैडॉक फिल्म्स ने कहा कि उन्हें ‘स्त्री’ फिल्म की सामग्री का बिना इजाजत गलत तरीके से इस्तेमाल को लेकर शांडिल्य और अन्य निर्माताओं से सार्वजनिक माफी मिली है। शांडिल्य ने कहा कि भविष्य में इस तरह से सामग्री का अनधिकृत इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने H-1B Visa पर लगाया 1 लाख डॉलर का शुल्क एक साल और बढ़ाया

The Scandal K-Drama Review | सोन ये-जिन और जी चांग-वूक का जादू, धीमी रफ्तार के बावजूद बांधे रखती है नेटफ्लिक्स सीरीज़

DUSU Election में 39.77 प्रतिशत मतदान, शनिवार को होगी वोटों की गिनती

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन