मध्य प्रदेश के उप चुनावों के पन्ने पर गद्दारों का नाम काले अक्षरों में लिखा जाएगा- कमलनाथ

By दिनेश शुक्ल | Nov 02, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि भारतीय लोकतंत्र का जब इतिहास लिखा जाएगा, उसमें जरूर मध्य प्रदेश के उप चुनाव का एक पन्ना होगा और इसमें गद्दारों का नाम काले अक्षरों में लिखा जाएगा। कमलनाथ ने कहा कि मुझे पिछले 12 घंटो से खबरें आ रही है कि इन्होंने पैसों का, शराब का उपयोग करना शुरू कर दिया है, किस प्रकार खुलेआम पैसा बाँटा जा रहा है, शराब बांटी जा रही है, किस तरह प्रशासन और पुलिस का दबाव और उपयोग किया जा रहा है। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि भाजपा पीट रही है।

 

इसे भी पढ़ें: शायर मुनब्बर राणा के विवादित बयान पर बोले रामेश्वर शर्मा, कहा देवी देवताओं की नंगी तस्वीर बनाने वाले एम.एफ. हुसैन का गला क्यों नही काटा ?

अभी-अभी उन्होंने कहा है कि कमलनाथ पापी है, मैंने तो पूछा कि मैंने कौन सा पाप किया,  शिवराज जी जवाब में कहते हैं कि कमलनाथ ने कर्जा माफ नहीं किया, जबकि उनकी सरकार ने विधानसभा में ख़ुद स्वीकारा है कि 27 लाख किसानों का कर्ज माफ हुआ है और क़र्ज़ माफ़ी का तीसरा चरण भी प्रारंभ होने जा रहा था। कहते हैं कि मैंने बच्चों की पढ़ाई का पैसा रोक लिया। एक-एक बात उनकी झूठी है, तों मुझे आश्चर्य होता है कि कितनी बेशर्मी से ये इतना झूठ बोल लेते हैं। इन्होंने कई बातें बोली है, इनकी एक-एक बात झूठ है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर