भाजपा के कहने पर लाखों मतदाताओं के नाम हटाये गये: अरविंद केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2018

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त् ओ पी रावत को पत्र लिखा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भाजपा के कहने पर लाखों मतदाताओं के नाम हटाये जाने का आरोप लगाया। उन्होंने इस मामले में बातचीत करने के लिए रावत से समय मांगा।

केजरीवाल ने पत्र में लिखा, ‘‘हमारे संज्ञान में आया है कि दिल्ली में पिछले विधानसभा चुनाव के बाद लाखों मतदाताओं के नाम हटा दिये गये हैं। अधिकतर नाम दुर्भावना के साथ हटवाये गये हैं। नाम हटाने के लिए कानून में अंकित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।’’ 

 

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मतदाताओं को मतदान से रोकने के लिए भाजपा के कहने पर कुछ अधिकारियों द्वारा यह किया गया हो सकता है।उन्होंने कहा, ‘‘यह बड़ा घोटाला लगता है। लोकतंत्र पर इसके प्रभाव गंभीर हैं।’’ केजरीवाल ने चुनाव आयोग द्वारा समयबद्ध तरीके से पारदर्शी जांच की मांग की। 

 

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा