चीन और रूस की नौसेना ने युद्धाभ्यास शुरू किया, राजनीतिक और सैन्य सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2021

बीजिंग। चीन और रूस की नौसेना ने रूस के सुदुर पूर्व में बृहस्पतिवार को संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू किया जो दोनों देशों के बीच बढ़ते राजनीतिक और सैन्य सहयोग का संकेत है। ‘संयुक्त समुद्र -2021’ नाम से यह युद्धाभ्यास बृहस्पतिवार को रूस के सुदुर पूर्व में पीटर महान की खाड़ी में शुरू हुआ और यह रविवार तक चलेगा। चीन की सरकारी मीडिया ने बताया कि युद्धाभ्यास के दौरान संचार, बारूदी सुरंग रोधी, हवाई खतरों और पनडुब्बी रोधी कार्रवाई का अभ्यास किया जाएगा और इस दौरान समुद्री लक्ष्यों को संयुक्त रूप से निशाना बनाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के मिनेसोटा में बार में गोलीबारी में एक की मौत, 14 घायल

खबरों में बताया गया कि पहले भी इस तरह के युद्धाभ्यास होते रहे हैं लेकिन पहली बार चीन ने अपने पनडुब्बी रोधी विमान और 10 हजार टन से अधिक जल विस्थापन क्षमता वाले विध्वंसकों को विदेश युद्धाभ्यास के लिए भेजा है। गौरतलब है कि अमेरिका के वैश्विक स्तर पर प्रभाव का मुकाबला करने के लिए चीन और रूस एकजुट हैं और दोनों ने अफगानिस्तान और अन्य मुद्दों पर अमेरिकी विदेशी नीति की आलोचना की है।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी