अमेरिका के मिनेसोटा में बार में गोलीबारी में एक की मौत, 14 घायल

America Firing
प्रतिरूप फोटो

अमेरिका के सेंट पॉल पुलिस विभाग ने ट्विटर पर बयान जारी कर कहा कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद तीनों पर मुकदमा चलाया जाएगा। उन पर अभी कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

सेंट पॉल (अमेरिका| अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के सेंट पॉल स्थित एक बार में रविवार तड़के हुई गोलीबारी में एक युवती की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने यह जानकारीदी। सेवेंथ स्ट्रीट ट्रक पार्क बार में रविवार तड़के गोलीबारी हुई। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी से प्रतीत होता है कि कई लोग गोलीबारी करने में संलिप्त थे। गोलीबारी के बाद एक अस्पताल में इलाज करा रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी नौसेना के परमाणु इंजीनियर पर गुप्त जानकारियां देने की कोशिश करने का आरोप

सेंट पॉल पुलिस विभाग ने ट्विटर पर बयान जारी कर कहा कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद तीनों पर मुकदमा चलाया जाएगा। उन पर अभी कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। ‘स्टार ट्रिब्यून’ ने खबर दी कि एक युवती की उम्र करीब 20 वर्ष है और वह शहर में इस वर्ष गोलीबारी की घटना की 32वीं शिकार है। लिंडर्स ने कहा कि संदिग्धों का पता लगाने के लिए पुलिस विभाग हरसंभव प्रयास कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: किर्गिस्तान पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़