आम लोगों को विरासत से रूबरू कराएगा नया एप ‘सफरनामा’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली की वास्तुकला की विरासत और गुजरे जमाने की भूली-बिसरी कहानियों से डिजिटल तरीके से आम लोगों को वाकिफ कराने के लिए मंगलवार को एक एप पेश किये जाने की तैयारी है। परियोजना की प्रमुख अन्वेषक देबोराह सुत्तन ने कहा कि सफरनामा नाम के एप मेंभारत और विदेश से “प्रचुर सामग्री” को शामिल किया गया है। 

सुत्तन ने बताया, “इस एप की परियोजना की परिकल्पना सेलेकर क्रियान्वयन तक में करीब दो साल का वक्त लगा और यह एप फोन की जीपीएस लोकेशन का इस्तेमाल कर आसपास की विरासत इमारतों को लक्षित करता है और जब आप उनके करीब होते हैं तब एक छोटा नोटिफिकेशन आता है।” उन्होंने कहा कि ऐसे एप को बनाने का उद्देश्य लोगों को दैनिक आधार पर सफर के दौरान इतिहास और विरासत के साथ जोड़ना है। एंड्रायड आधारित यह एप गूगल प्ले पर उपलब्ध है। 

इसे भी पढ़ें: नागपुर में 16 अगस्त से लघु उद्योग भारती सम्मेलन का आयोजन

प्रमुख खबरें

Indias Got Latent विवाद पर Samay Raina ने तोड़ी चुप्पी, Ranveer Allahbadia पर साधा निशाना

ईरान के Ceasefire प्लान को ओमान से बड़ा झटका, Hormuz Strait पर Toll Tax लगाने से किया इनकार

Top 10 Breaking News 8 April 2026 | Iran-US Ceasefire | Irans Mojtaba Khamenei Orders Military | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

US-Iran war: यूएई ने मिसाइलों का नया जत्था रोका, युद्धविराम के बाद पहली बार जहाज होर्मुज से गुजरे