यहूदी कार्टून विवाद के बाद न्यूयॉर्क टाइम्स की घोषणा, नहीं करेगा प्रकाशित राजनीतिक कार्टून

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2019

न्यूयॉर्क। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कथित यहूदी विरोधी कार्टून पर विवाद के बाद ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने घोषणा की है कि वह अब अपने अंतरराष्ट्रीय संस्करण में प्रतिदिन राजनीतिक कार्टून को जगह नहीं देगा। अप्रैल में प्रकाशित इस कार्टून में नेतन्याहू को एक मददगार कुत्ते के रूप में दिखाया गया था जिसकी लगाम नेत्रहीन के तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हाथ में दिखाई गई थी। इस चित्र में डोनाल्ड यहूदी टोपी पहने हुए चित्रित किये गये थे।

इस कार्टून के प्रकाशन के बाद यहूदी समुदाय में नाराजगी व्याप्त हो गई थी। इसके संपादक जेम्स बेनेट ने कहा कि अखबार ने एक साल के लिए टाइम्स के अंतरराष्ट्रीय प्रकाशित संस्करण में राजनीतिक कार्टून नहीं छापने की योजना बनाई है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह