'अगले सीएम आपके सामने बैठे हैं...' RJD की बैठक से पहले तेज प्रताप ने कर दिया खेला, तेजस्वी की बढ़ेगी टेंशन

By अंकित सिंह | Jan 18, 2025

लालू यादव के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनता दल 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हो रही है। पार्टी इस शनिवार को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कर रही है। बैठक के दौरान महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की उम्मीद है, जिसमें सभी की निगाहें पार्टी नेता तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव पर हैं। इन्हीं तैयारियों के बीच लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो तेजी से चर्चा का विषय बन गया है। 

इसे भी पढ़ें: Bihar: 14 दिनों बाद प्रशांत किशोर ने तोड़ा अनशन, गंगा में लगाई डुबकी, जानें आगे का प्लान

तेज प्रताप ने लिखा कि नेतृत्व कोई पद या पदवी नहीं है; यह क्रिया और उदाहरण है। यह पूर्णतावाद के बारे में नहीं है, यह प्रयास के बारे में है। और जब आप हर दिन वह प्रयास करते हैं, तो वहीं परिवर्तन होता है। इसी तरह परिवर्तन होता है। अधिक सपने देखें, अधिक सीखें, और अधिक करें। इस बीच राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए राजद नेताओं का आना शुरू हो गया है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य शामिल हैं। इस बैठक के दौरान पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की घोषणा की जाएगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 85 सदस्य हैं, जिसमें लगभग दो सौ विशेष आमंत्रित सदस्य हैं, जिनमें राज्य इकाई के अध्यक्ष और विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख नेता शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?