चौथे चरण की 71 सीटों के लिए थमा प्रचार का शोर

By अभिनय आकाश | Apr 27, 2019

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की सीटों के लिए शनिवार शाम 5 बजे प्रचार का शोर थम गया। साथ ही ओडिशा विधानसभा चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के लिए भी प्रचार का शोर आज थम गया। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट समेत देश की नौ राज्यों की 72 सीटों और ओडिशा विधानसभा की 42 सीटों के लिए सोमवार को मतदान होगा।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के चौथे चरण के चुनाव में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

सुरक्षा कारणों से अनंतनाग सीट पर तीन हिस्सों में मतदान हो रहा है। इस सीट के एक हिस्से में तीसरे चरण में वोट डाले जा चुके हैं जबकि चौथे और पाँचवें चरण में अन्य दो हिस्सों में मतदान होना है। सोमवार यानि 29 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के अलावा बिहार की पांच, झारखंड की तीन, मध्य प्रदेश की छह, महाराष्ट्र की 17 सीटों के अलावा ओडिशा की छह, राजस्थान की 13, पं बंगाल की आठ व यूपी की 13 सीटों पर चुनाव होगा।

प्रमुख खबरें

OpenAI CEO Sam Altman का धन्यवाद या खतरे की घंटी? Tech Jobs के Future पर उठे सवाल

KKR का Electric Bus सेक्टर में बड़ा दांव, 31 करोड़ डॉलर के Investment से बदलेगी तस्वीर

R Ashwin ने अचानक Retirement पर तोड़ी चुप्पी, Team India और Gambhir को लेकर खोले कई राज।

Africa Cup में मचा बवाल, मैदान छोड़ने पर Senegal से छिना खिताब, Morocco बना नया Champion