चीन में कोरोना के मामलों ने तोड़ा रिकॉर्ड, दो साल में सबसे अधिक केस आए सामने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2022

बीजिंग। चीन में कोविड-19 के दैनिक मामले शनिवार को दो साल में सबसे अधिक दर्ज किए गए। अधिकारियों ने बताया कि करीब दो हजार नए मामले आए हैं जिनमें बीजिंग के 20 संक्रमित शामिल हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने रविवार को बताया कि चीन की मुख्य भूमि पर शनिवार को कोविड-19 के स्थानीय तौर पर संक्रमण के 1,807 नए मामले आए जबकि 131 मरीज आयातित हैं। आयोग ने बताया कि स्थानीय संक्रमण के जो नए मामले आए हैं उनमें 1,412 मरीज जिलीन प्रांत के हैं जहां की राजधानी चांगचुन में चीन ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पिछले शुक्रवार को लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया था।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल