केन्या के होटल में हुए हमले में मृतक संख्या बढ़कर 21 हुई, अभियान खत्म

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2019

नैरोबी। केन्या के नैरोबी में स्थित एक होटल परिसर में हुए जिहादी हमले में मृतक संख्या बढ़कर बुधवार को 21 हो गई। पुलिस प्रमुख जोसेफ बोइनेट ने बताया कि मृतक संख्या 14 से बढ़कर 21 हो गई है। पीड़ितों में केन्या के 16, अमेरिका का एक, ब्रिटेन का एक और अफ्रीकी मूल के दो सदस्य हैं। केन्या के राष्ट्रपति उहूरु केन्याटा ने पहले कहा था कि मंगलवार को ड्यूसिट होटल परिसर में हुए हमले में शामिल सभी हमलावरों को 20 घंटे के अभियान के बाद सुरक्षा बलों ने मार गिराया है।

इस हमले में सैकड़ों लोगों को बचा लिया गया और सभी जिहादी मारे गए। निगरानी समूह ‘साइट’ के अनुसार हमले की जिम्मेदारी अल कायदा से संबंधित समूह अल-शबाब ने ली है। समूह ने कहा कि उसने येरूशलम को इजराइल की राजधानी घोषित किए जाने के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फैसले का बदला लेने के लिए यह हमला किया।

इसे भी पढ़ें- अब आखिरी सांस तक जेल में रहेंगे नवाज शरीफ, क्या है इसकी वजह पकिस्तान की सेना से पंगा या गुनाह

स्थानीय मीडिया द्वारा दिखाई गई रोंगटे खड़े कर देने वाली सीसीटीवी फुटेज में काले कपड़े पहने सशस्त्र लोग मंगलवार दोपहर बाद लग्जरी होटल परिसर में प्रवेश करते दिख रहे हैं। एक आत्मघाती बम विस्फोट से हमला होने का पता चला। पुलिस अभी मलबे को साफ कर और पीड़ितों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव