म्यांमार में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 56 हुई, 7000 से अधिक लोग बेघर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2019

यांगून। म्यांमार के दक्षिणपूर्वी पॉंग शहर में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 56 हो गई। पॉंग के सांसद जॉ जॉ हटू ने सप्ताहांत में घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह तीन शव बरामद हुए, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 56 हो गई।

मॉन राज्य के शीर्ष अधिकारी आये जेन ने भी घटनास्थल का दौरा किया और उन ग्रामीणों से मुलाकात की जिन्हें राहत शिविर में रखा गया है। मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह मॉन में बाढ़ के कारण 7000 से अधिक लोग बेघर हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: म्यांमार में भूस्खलन से 34 लोगों की मौत, कई लापता

शुक्रवार को हुए इस भीषण भूस्खलन में दर्जन भर से ज्यादा मकान मलबे में दब गए थे। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि पूरे म्यामां में बीते सप्ताह करीब 12,000 लोग विस्थापित हुए हैं जिससे सुरक्षित स्थानों पर बनाए गए केंद्रों में रहने वालों की संख्या 38,000 से अधिक हो गई है।

प्रमुख खबरें

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया

करते रहिए मीटिंग-मीटिंग, इधर हूतियों ने दाग दी बैलेस्टिक मिसाइल

Nirmala Sitharaman ने कहा, मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देकर दूसरे देशों पर निर्भरता घटा रही सरकार