म्यांमार में भूस्खलन की घटना से 41 लोगों की मौत, कई लापता

myanmar-landslide-kills-41-many-more-feared-missing
[email protected] । Aug 11 2019 1:10PM

म्यामां के पूर्वी हिस्से में मॉनसून की बारिश के कारण हुए भूस्खलन की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 41 हो गयी है। एक अधिकारी ने शनिवार देर रात इसकी जानकारी दी, वहीं आपात कर्मियों ने सैकड़ों लापता लोगों की तलाश दूसरी रात भी जारी रखी। यह घटना शुक्रवार को मोन प्रांत के ये प्यार कोन में हुई जहां शुक्रवार को 27 घर बह गए।

मॉलम्याइन। म्यांमार के पूर्वी हिस्से में मॉनसून की बारिश के कारण हुए भूस्खलन की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 41 हो गयी है। एक अधिकारी ने शनिवार देर रात इसकी जानकारी दी, वहीं आपात कर्मियों ने सैकड़ों लापता लोगों की तलाश दूसरी रात भी जारी रखी। यह घटना शुक्रवार को मोन प्रांत के ये प्यार कोन में हुई जहां शुक्रवार को 27 घर बह गए।

इसे भी पढ़ें: म्यांमार में भूस्खलन से 34 लोगों की मौत, कई लापता

जीवित बचे लोगों की तलाश करने और कीचड़ में से शव निकालने के लिए खोज एवं बचाव दल रात भर काम में लगे रहे। स्थानीय प्रशासक जॉ मोई ऑन्ग ने बताया, ‘‘मृतकों की संख्या बढ़ कर 41 हो गयी है।’’ अब तक भूस्खलन के चलते 47 लोग जख्मी हो गए जबकि अधिकारियों का मानना है कि 80 लोग लापता हो सकते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़