इस्लामाबाद यूनाईटेड के मालिक ने की PSL और IPL टीमों के बीच मुकाबले की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2020

कराची। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की गत चैंपियन टीम इस्लामाबाद यूनाईटेड के मालिक अली नकवी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और पीएसएल टीमों के बीच मैच कराने की मांग की है। नकवी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमें आईपीएल और पीएसएल टीमों के बीच नियमित मैच कराने पर विचार करना चाहिए जो दुनिया की सर्वश्रेष्ठ लीग हैं।’’

नकवी ने साथ ही कहा कि उन्होंने मुंबई इंडियन्स के मालिकों को इस्मालाबाद यूनाईटेड के साथ मैत्री मैच खेलने का सुझाव दिया था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। नकवी ने हालांकि स्वीकार किया कि इस तरह के मैच के लिए मौजूदा हालात अनुकूल नहीं हैं लेकिन साथ ही कहा कि क्रिकेट ने हमेशा भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में बड़ी भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस सुझाव पर विचार किया जाना चाहिए। भविष्य में ऐसा हो सकता है।’’

इसे भी पढ़ें: टीम इंडिया ने NZ को दिया 180 रनों का लक्ष्य, रोहित ने खेली अर्धशतकीय पारी

गौरतलब है कि पाकिस्तान के पूर्व आलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने भी कुछ दिनों पहले ऐसा ही सुझाव देते हुए दोनों लीग की चैंपियन टीमों के बीच मैच कराने की मांग की थी। रज्जाक को हालांकि उस समय आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था जब उन्होंने कहा था कि पीएसएल अधिक स्तरीय लीग है और पीएसएल टीम आईपीएल की टीम को हरा देगी। नकवी ने साथ ही घोषणा की कि न्यूजीलैंड के ल्यूक रोंची आगामी पीएसएल पांच में टीम के कोच सह खिलाड़ी होंगे और मुख्य कोच मिसबाह उल हक के साथ काम करेंगे।

प्रमुख खबरें

LPU में छात्रों के प्रदर्शन पर Punjab DGP बोले: पुलिस ने बरता संयम, किया न्यूनतम बल प्रयोग

Tanvi Khanna ने जीता निर्णायक मुकाबला, Asian Games Women Squash में Japan हारा

Aligarh Moradabad Expressway निर्माण में किसानों को बाजार दर पर मिले मुआवजा, Akhilesh Yadav की मांग

Delhi Pollution: 10 दिसंबर से कंस्ट्रक्शन पर पूर्ण रोक, MCD और GNCTD दफ्तरों के बदले समय, पार्किंग फीस दोगुनी