Sharad Pawar के राकांपा गुट का पार्टी चिह्न तुरहा बजाता हुआ व्यक्ति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2024

 निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- शरदचंद्र पवार (राकांपा-शरदचंद्र पवार) को तुरहा बजाता हुआ व्यक्ति पार्टी चिह्न के रूप में आवंटित किया। पार्टी के प्रवक्ता क्लाईड क्रास्टो ने यह जानकारी दी।

क्रास्टो ने पीटीआई- से कहा, हमारे उम्मीदवार आगामी लोकसभा चुनाव में इसी चुनाव चिह्न के साथ लड़ेंगे। निर्वाचन आयोग ने अपने आदेश में कहा, तुरहा बजाता हुआ व्यक्ति राकांपा-शरदचंद्र पवार पार्टी का नया चिह्न है।

शरद पवार गुट ने ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता कुसुमाग्रज की लिखी एक लोकप्रिय कविता तुतारी की पंक्तियों का हवाला देते हुए एक पोस्ट किया। पार्टी ने एक्स पर कहा, छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा में तुतारी ने एक बार दिल्ली के सम्राट को बहरा कर दिया था।

आगामी चुनावों के लिए तुतारी (तुरहा बजाता हुआ व्यक्ति) को पार्टी चिह्न के रूप में प्राप्त करना हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है। हमारा तुतारी शरदचंद्र पवार के नेतृत्व में दिल्ली के सिंहासन को हिलाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

पिछले वर्ष जुलाई में अजित पवार और आठ अन्य विधायकों के एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद शरद पवार नीत राकांपा विभाजित हो गई थी। बाद में निर्वाचन आयोग ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट को पार्टी का नाम और घड़ी चिह्न आवंटित कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Tech World में बड़ी हलचल, Adobe के CEO शांतनु नारायण का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कंपनी की कमान?

Middle East टेंशन से Stock Market में ब्लैक फ्राइडे, निवेशकों के डूबे 19 लाख करोड़

Iran संकट से भारत में गैस पर Panic, अचानक 20 लाख बढ़ी LPG Booking, सरकार ने दी बड़ी जानकारी

IPL 2026: KKR ने Blessing Muzarabani को किया टीम में शामिल, टी20 के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में है शुमार