By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2019
मैक्सिको सिटी। विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटओ) का मानना है कि मौजूदा राजनीतिक हालात के कारण अंतरराष्ट्रीय व्यापार उदारीकरण की आगे की राह कठिन और चुनौतीपूर्ण है।
इसे भी पढ़ें: वैश्विक तनाव से 2019 में व्यापार में सुस्ती आने की आशंका: WTO
डब्ल्यूटीओ के महानिदेशक रॉबर्टो अजीवेदो ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि मुक्त व्यापार को आगे बढ़ाने का संघर्ष आने वाले समय में मुश्किलों और चुनौतियों भरा होने वाला है और इसका कारण मौजूदा राजनीतिक हालात हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि मैक्सिको और अमेरिका के बीच व्यापार विवादों को दूर कर लिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: इथोपियाई विमान के चालक दल ने प्रक्रिया का पालन किया था- मोगिस