अजय देवगन की कार को रोकने वाले शख्स गिरफ्तार, एक्टर को सुनाई थी खरी-खोटी

By रेनू तिवारी | Mar 03, 2021

मुंबई पुलिस ने मंगलवार को सुबह बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की कार को रोकने के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि उस आदमी ने सिंघम अभिनेता की कार को किसानों के विरोध को लेकर किए गए ट्वीट को लेकर रोका था। पुलिस के मुताबिक, घटना मुंबई के गोरेगांव इलाके में हुई। आरोपी की पहचान राजदीप रमेश सिंह के रूप में हुई है। 

इसे भी पढ़ें: बुलंदियों पर नोरा फतेही की किस्मत, एक बार फिर प्राप्त की ये बड़ी सफलता  

किसान आंदोलन का समर्थन करने वाले आदमी ने अजय देवगन की कार रोकी

गोरेगांव फिल्म सिटी के बाहर अभिनेता अजय देवगन की कार को रोकने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी देवगन से यह जानना चाहता था कि उन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन में क्यों नहीं बोला।

पुलिस ने किया कार रोकने वाले को गिरफ्तार 

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि संतोष नगर इलाके का रहने वाला राजदीप सिंह मूलतः पंजाब का निवासी है और ड्राइवर है। दिंडोशी पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, “घटना पूर्वाह्न साढ़े दस बजे हुई। सिंह ने देवगन की कार रोकी और पूछने लगा कि उन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन में क्यों नहीं बोला। देवगन के अंगरक्षक प्रदीप इन्द्रसेन गौतम द्वारा एक शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।” दिंडोशी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक धर्मेंद्र कांबले ने कहा कि सिंह पर कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट