G20 Summit के लिए Varanasi की तस्वीर बदल रही Yogi Government, ऐसे बढ़ रही काशी की खूबसूरती

By प्रेस विज्ञप्ति | Jun 09, 2023

वाराणसी। जी 20 देशों के विकास मंत्रियों की बैठक 11 से 13 जून तक वाराणसी में प्रस्तावित है। इस सम्मेलन में दुनिया के जी-20 देशों के आर्थिक महाबली देशों के मेहमान शामिल होंगे। पूरे विश्व में काशी की अपनी अलग पहचान है। ब्रांड बनारस बन चुकी काशी की ब्रांडिंग का जी-20 सम्मेलन एक सुनहरा अवसर भी है। योगी सरकार जी-20 देशों के मेहमानों के काशी आगमन से पहले शहर की तस्वीर बदल रही है। शहर में बागवानी, स्कल्पचर और लाइटिंग से तो सजाया जा ही रहा है साथ ही काशी की खूबसूरती ऑर्नामेंटल टावर भी बढ़ा रहे हैं।

लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट समेत 7 वीआईपी मार्गो को प्रकाश के संयोजन से आकर्षक बनाया गया है। रास्ते में पड़ने वाले अंडर पास, फुट ओवर ब्रिज को लाइट और फसाड लाइट से जगमग किया गया है। एयरपोर्ट से अतुलानन्द तक डिवाइडर पर लगे पौधों पर पड़ने वाली रौशनी अद्भुत आभा बिखेर रही है। चौराहे एयरपोर्ट से हरहुआ मार्ग के ब्रिज पर जी-20 देशों के झंडे लगाए गए हैं। वरुणा ब्रिज को भी फूलों और अलग-अलग रंगों के प्रकाश से खूबसूरती से सजाया गया है।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया