पूरी भारतीय टीम एक साथ सिडनी जाएगी, चौथे टेस्ट के ब्रिसबेन में ही खेले जाने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2021

नयी दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एहतियात के तौर पर पृथकवास में रह रहे पांच भारतीय खिलाड़ियों के साथ पूरी टीम श्रृंखला के तीसरे टेस्ट के लिए एक साथ चार्टर्ड विमान से सोमवार को मेलबर्न से सिडनी रवाना होगी। भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, पृथ्वी साव और नवदीप सैनी के खिलाफ कोरोना वायरस से बचाव के लिए लागू जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन को कथित तौर पर तोड़ने की जांच जारी है लेकिन उन्हें टीम के साथ यात्रा करने से नहीं रोका जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को जारी मीडिया विज्ञप्ति में कहा कि वे इस मामले की जांच बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के साथ मिलकर कर रहे हैं। यह मामला तब तूल पकड़ा जब नवलदीप सिंह नाम के एक प्रशंसक ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया जिसमें ये पांचों एक इनडोर रेस्तरां में खाना खा रहे थे।

इसे भी पढ़ें: रानी रामपाल की अगुवाई में भारतीय महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना रवाना

इस पूरे मामले के बाद टीम के प्रशासनिक प्रबंधक गिरिश डोंगरे की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहा है। बीसीसीआई के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि डोंगरे बीसीसीआई के कार्मचारी है और उन्हें कोविड-19 प्रोटोकॉल को लेकर टीम को संभालने के लिए रखा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ खिलाडियों के लिए प्रोटोकॉल की हर बात याद रखना जरूरी नहीं है। इस काम के लिए एक पेशेवर टीम है, जिन्हें यह सुनिश्चित करना है कि हर नियम का पालन किया जाये।यह सुनिश्चित करने के लिए डोंगरे का कर्तव्य था कि खिलाड़ियों को बताया जाए कि वे एक इनडोर क्षेत्र में नहीं जा सकते।’’ ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने रविवार को दावा किया था कि ब्रिसबेन में पृथकवास के कड़े नियमों के कारण भारतीय टीम चौथे टेस्ट के लिए वहां की यात्रा नहीं करना चाहती है। लेकिन यह पता चला है कि श्रृंखला का चौथा और आखिरी टेस्ट अपने तय कार्यक्रम 15 जनवरी से ब्रिसबेन के गाबा मैदान में ही खेला जाएगा।

न्यू साउथ वेल्स (सिडनी में तीसरे टेस्ट का स्थल) और क्वींसलैंड राज्य (ब्रिसबेन) सरकार के बीच कोविड-19 को लेकर सीमा प्रतिबंध एक समस्या है। सिडनी और आसपास के इलाकों में कोरोना वायरसके बढ़ते मामलों के कारण क्वींसलैंड ने न्यू साउथ वेल्स से यात्रा करने वाले लोगों के लिए अपनी सीमाएं बंद कर दी हैं। टेस्ट मैच हालांकि इसके लिए एक अपवाद होगा और खिलाड़ी आईपीएल जैसी सख्त बायो-बबल में रहेंगे। बीसीसीआई ने अभी तक चौथे टेस्ट को ब्रिसबेन से सिडनी स्थानांतरित करने के बारे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से संपर्क नहीं किया है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ स्थिति हमेशा बदल रही है। इसके लिए कुछ और दिन इंतजार करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर