कांग्रेस के शासन में उसके नेताओं की गरीबी दूर हो गयी: नितिन गडकरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2019

पणजी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि नेहरू-गांधी परिवार की चार पीढ़ियों ने गरीबी हटाने का वादा किया लेकिन वह विफल रहे और इस दौर में कांग्रेस के नेताओं की गरीबी खत्म हो गयी। गडकरी, गोवा के मांद्रेम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: मोदी के लिए कोई खतरा नहीं हैं प्रियंका, वह वाराणसी सीट से जीत जाएंगे: नकवी

उन्होंने कहा कि मौजूदा चुनाव में नेहरू के पड़नाती (कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी) भी गरीबी हटाओ केमुद्दे पर ही चुनाव लड़ रहे हैं और कांग्रेस जब गरीबी हटा नहीं सकी तो वह इस देश में शासन क्यों कर रही है। उन्होंने कहा कि केवल उसके नेताओं की गरीबी दूर हुई है।

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: Punjab Politics में शुरू हुआ गजब का खेल, उधर संसद में चल रहा है आंकड़ों का गेम

अब ब्रिटिश नेवी में घुसा चला आया चीन! ड्रोन में लगे कैमरे भेज रहे थे डेटा, मचा हड़कंप

Abhishek Banerjee Eye Surgery: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इलाज के लिए विदेश जाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार

MEA on Slovenia Incident: दूतावास की सुरक्षा पर भारत सख्त, Anti-India तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील