प्रधानमंत्री को न अपने पद, न सदन की गरिमा की चिंता : Ashok Gehlot

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2024

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लिए जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया वह उनकी (मोदी की) हताशा का परिचायक है। गहलोत ने कहा कि ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री को ना अपने पद और ना ही सदन की गरिमा की चिंता है। गहलोत ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लिए जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया वह उनकी हताशा का परिचायक है। ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री जी को ना अपने पद और ना ही सदन की गरिमा की चिंता है।” 

इसे भी पढ़ें: CUET-UG परीक्षा के परिणामों की तारीख जल्द घोषित की जाएगी : UGC Chief

गहलोत ने पलटवार करते हुए कहा, “बांसवाड़ा, राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनावी रैली में मंगलसूत्र, घुसपैठिया जैसी में जो भाषण दिया उसके बाद लगातार एक जून तक उनके भाषण नकारात्मक रूप से देशभर में चर्चा में रहे एवं उनकी हार का एक कारण उनकी अनर्गल टिप्पणियां भी रही हैं।

प्रमुख खबरें

IGX लाएगा IPO, बाजार नियामक SEBI ने दी सार्वजनिक निर्गम को मंजूरी

Muzaffarpur के Mega Leather Park पहुंचीं Shreyasi Singh, परखीं बुनियादी सुविधाएं

गृह मंत्री Salahuddin Ahmed नहीं आएंगे भारत, Manzur Morshed करेंगे BIMSTEC में ढाका की अगुवाई

NBCC बनाएगी Patna के गर्दनीबाग में टेक पार्क, बिहार कैबिनेट ने दी मंजूरी