निधन से दो महीने पहले बहरीन के शहजादा को इलाज के लिए ले जाया गया था अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2020

दुबई। अमेरिकी सेना बहरीन के प्रधानमंत्री शहजादा खलीफा बिन सलमान अल खलीफा को उनके निधन से दो महीने पहले अस्पताल में इलाज के लिए अमेरिका ले गई थी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने द्वीप राज्य के महत्व को रेखांकित करते हुए शुक्रवार को यह जानकारी दी। खलीफा को मिनेसोटा के ‘मायो अस्पताल’ में भर्ती कराया गया था, जिसने पहले इस संबंध में आई खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था। उसने बताया कि 18 सितम्बर को अमेरिकी वायुसेना के ‘सी-17 ग्लोबमास्टर 3’में जर्मनी से उड़ान भरा था और खलीफा को मिनेसोटा के रोचेस्टर लाया गया था।

प्रमुख खबरें

CM Yogi Adityanath ने बांटे सरकारी नियुक्ति पत्र, बोले 6 माह में देंगे 1 लाख और नौकरियां

Kangana Ranaut ने Kriti Sanon के नए विज्ञापन पर साधा निशाना, पहनावे पर उठाए सवाल

EPFO और ITR डेटा के दुरुपयोग पर Supreme Court ने जताई चिंता, केंद्र को दिए निर्देश

प्रिय नरेंद्र के दोस्त ने निभाई पक्की यारी, पेरिस में खुलेगा पहला बड़ा हिंदू मंदिर