अखिलेश यादव का योगी सरकार पर निशाना, कहा- भाजपा सरकार ने जो वादा किया था, वह झूठा साबित हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2022

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संकल्प पत्र (चुनाव घोषणा पत्र) पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने जो वादा किया था, वह झूठा साबित हुआ। शनिवार की रात यादव ने हिरासत में होने वाली मौत के मामले में उत्तर प्रदेश को नंबर एक करार देते हुए ट्विटर पर हवालात में पुलिस द्वारा एक युवक की पिटाई का वीडियो भी साझा किया।

इसे भी पढ़ें: Coronavirus in India | 24 घंटे में कोरोना वायरस के 8,582 नये मामले, 4 मरीजों की गयी जान

उन्होंने दावा किया कि गन्ना किसानों का सहकारी चीनी मिलों पर अरबों रुपये बकाया है और भाजपा सरकार लगातार बकाया राशि के बारे में झूठ बोलती जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि 14 दिन में गन्ने के भुगतान का दम भरने वाली भाजपा सरकार यह क्यों नहीं बताती कि किसानों का अब तक भुगतान क्यों नहीं हुआ? सपा प्रमुख ने यह भी दावा किया कि भाजपा सरकार के कर्जमाफी के झूठे दावों तले दबे किसानों की जानें जा रही हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों, गरीबों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और जनता का भाजपा सरकार की कुनीतियों के विरूद्ध दृढ़ता से प्रतिरोध जारी रहेगा।

यादव ने शनिवार की रात एक ट्वीट में हवालात में पुलिस द्वारा कुछ युवाओं की पिटाई का वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘उठने चाहिए ऐसी हवालात पर सवालात, नहीं तो इंसाफ खो देगा अपना इकबाल।’’ इसी ट्वीट में उन्‍होंने लिखा, ‘‘उत्तर प्रदेश हिरासत में मौत के मामले में नंबर एक, उत्तर प्रदेश मानवाधिकार हनन में अव्‍वल, उत्तर प्रदेश दलित उत्‍पीड़न में सबसे आगे।’’ वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि हवालात में पिटाई का यह दृश्य किस थाने की हवालात का है और यादव ने इस बारे में कोई जिक्र भी नहीं किया है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।