हांगकांग में विरोध प्रदर्शन शहर को “बहुत खतरनाक स्थिति” में पहुंचा रहा है: कैरी लैम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2019

हांगकांग। हांगकांग में संकट से घिरी चीन समर्थक नेता ने जुबानी जंग तेज करते हुए लोकतंत्र के पक्षधर प्रदर्शनकारियों पर शहर को “बर्बाद” करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। इस वित्तीय केंद्र में पिछले दो महीने से रैलियां एवं विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। शहर में यातायात अव्यवस्था की स्थिति पैदा होने के बीच मुख्य कार्यकारी कैरी लैम ने अपने बागी तेवर बरकरार रखते हुए कहा कि पुलिस के साथ दो महीने से चल रही झड़प एवं विरोध प्रदर्शनों ने अर्ध स्वायत्तता वाले इस दक्षिणी चीनी शहर को “बहुत खतरनाक स्थिति” में पहुंचा दिया है।

इसे भी पढ़ें: प्रदर्शन के दौरान हांगकांग में 100 से अधिक उड़ानों को किया गया रद्द

प्रदर्शनकारियों द्वारा पूरे शहर में हड़ताल करने के प्रयास के बीच सुबह के व्यस्ततम समय में ट्रेन एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से सफर करना यातायात अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रमुख स्टेशनों पर जानबूझ कर ट्रेनों के दरवाजे खुले रखे ताकि ट्रेनें चल न सकें जिससे लंबी-लंबी कतारें लग गईं और प्रदर्शनकारियों एवं गुस्साए यात्रियों के बीच कई मौकों पर झगड़े भी हुए। शहर के हवाईअड्डे पर 100 से ज्यादा उड़ानों को रद्द करने की भी सूचना है।

प्रमुख खबरें

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग