जनता का भाजपा और आप से मोह भंग हुआः माकन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2017

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अजय माकन ने कहा है कि भाजपा और आप ने जनता को ‘झूठे सपने’ बेचे और अब जनता का इन दोनों पार्टियों से मोह भंग हो चुका है और वह कांग्रेस को वापस सत्ता में लाना चाहती है। अप्रैल में होने वाले नगर निगम चुनावों तक चलने वाले पार्टी के जिला सम्मेलनों को रविवार को संबोधित करते हुए माकन ने दावा किया कि जनता न केवल दिल्ली में, बल्कि देश में कांग्रेस को वापस सत्ता में लाना चाहती है।

 

उन्होंने कहा, ''जनता ने मोदी और केजरीवाल को क्रमश: केन्द्र और दिल्ली में शासन करने का मौका देने के लिए भाजपा और आप को वोट दिया था क्योंकि उसे इन पार्टियों ने अपने वादों के जरिये बड़े सपने दिखाए थे। लेकिन अब वे सभी सपने बिखर गए हैं।’’

 

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo बने Perplexity के निवेशक, भारतीय मूल के CEO अरविंद श्रीनिवास के साथ नई AI साझेदारी

कराची की निकिता नागदेव का आरोप पति ने दिल्ली में दूसरी शादी रचाई, अब भारत में न्याय की मांग।

Delhi में छठ जल विवाद पर सीएम रेखा गुप्ता का पलटवार, विपक्ष पर आस्था रोकने का आरोप

Indigo Airlines crisis: 650 उड़ानें रद्द, DGCA ने CEO को नोटिस जारी, यात्रियों और पर्यटन पर असर