खूबसूरत रविवार की शुरुआत! दिल्ली में एक बार फिर चला बारिश का दौर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह एक बार फिर बारिश की फुहारों से मौसम सुहावना हो गया और शहर में तेज एवं ठंडी हवाएं चलीं। बारिश और आसमान पर बादल छाए रहने की वजह से अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बने रहने का अनुमान है। शहर के लिए आधिकारिक आंकड़ें उपलब्ध कराने वाली सफदरजंग वेधशाला, हल्की बारिश के कारण पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज कर रही है।

श्रीवास्तव ने कहा कि इसके बाद, बंगाल की खाड़ी में संभवत: कम दबाव वाला क्षेत्र बनने के चलते नमीयुक्त पुरवाई से दिल्ली-एनसीआर में 12 और 13 जून को बारिश होगी। सोमवार को गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ ही अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें