भारतीय न्यायपालिका में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बस नाममात्र का है: अमेरिकी न्यायाधीश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2019

नयी दिल्ली।अमेरिका में हवाई की उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश सबरीना मैक्कीना ने कहा कि भारतीय न्यायपालिका में उच्च स्तर पर बहुत कम महिलाएं हैं और यहां शीर्ष न्यायालय में महज तीन महिला न्यायाधीश का होना केवल नाममात्र के लिए है।उन्होंने कहा कि वह भारत के उच्चतम न्यायालय के कुछ न्यायाधीशों से प्रेरित हैं जिनके लिए उनके मन में अपार सम्मान है लेकिन उनकी चिंता महिलाओं की कम संख्या को लेकर और नेतृत्व के लिहाज से भारतीय न्यायपालिका में महिलाओं के खिलाफ पक्षपातपूर्ण रवैया से जुड़ी है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका जाने वालों को लगा झटका, एच-1बी वीजा संख्या 65,000 तक सीमित

 

न्यायाधीश मैक्कीना ने कहा, ‘‘यह बहुत चिंताजनक है कि उच्च न्यायालयों और उच्चतम न्यायालय में महिलाएं बहुत कम हैं। महिलाओं के नाम पर आपके पास बस नाममात्र का प्रतिनिधित्व है। उच्च न्यायालयों और उच्चतम न्यायालय को देखो, बहुत कम महिला न्यायाधीश हैं।’’उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रूप से भारत महिला अधिकार मुद्दों पर पिछड़ता नजर आता है।मौजूदा समय में उच्चतम न्यायालय में केवल तीन महिला न्यायाधीश आर. भानुमति, इंदु मल्होत्रा और इंदिरा बनर्जी हैं।

इसे भी पढ़ें: आव्रजन और व्यापार को अलग-अलग रखें डोनाल्ड ट्रंप- मैक्सिको

अमेरिकी न्यायाधीश ने न्यायाधीशों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर भी चिंता जताई क्योंकि मौजूदा व्यवस्था से पर्याप्त महिलाएं नियुक्त नहीं हो पा रही हैं।उन्होंने कहा कि कानून स्कूलों से बदलाव शुरू होना चाहिए और महिला छात्रों को ना केवल महिलाएं बल्कि उच्च पदों पर बैठे पुरुषों को भी प्रेरित करना चाहिए।न्यायाधीश मैक्कीना ओ पी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के कुलपति सी राज कुमार के निमंत्रण पर यहां आयी थीं।

 

 

प्रमुख खबरें

Narendra Modi In Odisha | ओडिशा में पीएम मोदी की चुनावी सभाएं, कहा- डबल इंजन सरकार का भरोसा, बीजेपी ने जो कहा वो करके दिखाया

CICSE 2024 का रिजल्ट हुआ जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

शुरुआती कारोबार में आई तेजी, सेंसेक्स 74,206 के पार, निफ़्टी भी 93 अंक चढ़ा

सुप्रिया सुले बनाम सुनेत्रा पवार!! बारामती लड़ाई से पहले अजीत पवार ने भतीजे रोहित पवार का मजाक उड़ाया, जानें क्या कर दिया कमेंट