बीजिंग में कोविड-19 की पाबंदियों में और ढील दी गई, वुहान में अब एक भी मरीज नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2020

बीजिंग/वुहान। बीजिंग ने अपनी कोविड-19 आपातकालीन प्रतिक्रिया के स्तर को कम करने का फैसला शुक्रवार को लिया जिसके बाद चीन की राजधानी में हालात सामान्य होने की उम्मीद है। इसके साथ ही महामारी के केंद्र रहे वुहान में सभी संक्रमित मरीजों के ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक करोड़ लोगों की जांच होने के बाद अब वुहान में संक्रमण का कोई मामला नहीं है। एक स्थानीय अधिकारी ने शनिवार को घोषणा की कि बीजिंग महामारी के प्रति अपनी आपातकालीन प्रतिक्रिया को शनिवार से शुरू करते हुए दूसरे स्तर से तीसरे पर ले आएगा। बीजिंग के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने 17 मई को कहा था कि मास्क लगाना बहुत जरूरी नहीं है। शुक्रवार को बीजिंग निकाय सरकार ने कहा कि हुबेई प्रांत के लोगों के लिए विमान और ट्रेन के टिकट खरीदने पर पाबंदी को हटा लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: WHO ने कहा- भारत में कोविड-19 को लेकर स्थिति विस्फोटक नहीं

निकाय सरकार के अनुसार सम्मेलन, प्रदर्शनी, खेल और मनोरंजन के आयोजन कुछ प्रतिबंधों के साथ किए जा सकेंगे। स्कूलों में पठन पाठन विधिवत चालू रहेगा और मास्क लगाना अनिवार्य नहीं होगा। प्रांतीय स्वास्थ्य आयोग ने शुक्रवार को कहा कि हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के सभी मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश