कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' के बेचे गये राइट्स, जयललिता की जिंदगी पर आधारित है फिल्म

By रेनू तिवारी | Jun 06, 2020

देश में कोरोना के कहर को रोकने के लिए सभी कामकाज बंद कर दिए गये थे ऐसे में फिल्म की शूटिंग भी रद्द कर दी गयी थी। पिछले 18 मार्च से सिनेमाघर बंद हैं और पिछले  2 महीने से कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई हैं। फिल्म निर्माताओं में नुकसान को देखते हुए कुछ फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैलसा किया हैं। कुछ फिल्मों को रिलीज किया भी जा चुका हैं। अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म गुलाबों सिताबो 12 जून को रिलीज होगी। अब एक बड़ी फिल्म के ओटीटी के प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की खबरें आर रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: रिलीज हुआ हरभजन सिंह की पहली फिल्म Friendship का पोस्टर, जानें कब देगी सिनेमाघर में दस्तक

इन सब मामले पर लीड एक्ट्रेस कंगना रनौत का कहना है कि फिल्म को ओटीटी पर रिलीज नहीं किया जा सकता हैं। ये फिल्म ओटीटी फ्रेंडली नहीं हैं। फिल्म पंगा और जजमेंटल हैं क्या जैसी फिल्में ओटीटी पर रिलीज करना सही होता क्योंकि क्योंकि इन फिल्मों की शूटिंग और एडिटिंग उसी हिसाब से की गयी थी लेकिन थलाइवी की शूटिंग और एडिटिंग बड़े पर्दे पर परोसने के लिहाज से की गयी हैं। जल्दी में ओटीटी पर रिलीज नहीं करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया