Covid-19: लगातार बढ़ रहा कोरोना का खतरा, महाराष्ट्र में 1,000 के करीब पहुंचे नए मामले

By अंकित सिंह | Apr 07, 2023

देश में लगातार कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को तीन मौतों के साथ 926 नए कोविड-19 के मामले दर्ज किए। मुंबई में शुक्रवार को 276 नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए गे। कोई मौत की सूचना नहीं मिली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज एक समीक्षा बैठक की थी। उन्होंने राज्यों से हॉटस्पॉट की पहचान करने और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए परीक्षण तेज करने को कहा है। उन्होंने सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों को यह देखने के लिए अस्पतालों का दौरा करने के लिए कहा कि बुनियादी ढांचा तैयार है या नहीं।

इसे भी पढ़ें: Corona के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया शुक्रवार को करेंगे समीक्षा बैठक

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,050 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर4,47,45,104 हो गई है। पिछले 203 दिन में सामने आए ये सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 28,303 पर पहुंच गई है। देश में पिछले साल 16 सितंबर को संक्रमण के 6,298 दैनिक मामले सामने आए थे। महाराष्ट्र में तीन, कर्नाटक तथा राजस्थान में दो-दो और दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर तथा पंजाब में एक-एक मरीज की मौत के बाद देश में संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,943 हो गई। 

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप