दिल्ली में गर्मी से परेशान होंगे लोग! गर्म हवाओं के पड़ेंगे थपेड़े, बारिश के लिए करना होगा इंतजार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2022

नयी दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में सोमवार को कुछ स्थानों पर लू चलने की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। शहर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। आईएमडी मौसम संबंधी चेतावनियों के लिए चार रंगों-‘ग्रीन’ (हरा), ‘येलो’ (पीला), ‘ऑरेंज’ (नारंगी) और ‘रेड’ (लाल) के कोड का इस्तेमाल करता है। ‘ग्रीन’ का अर्थ है कि कोई कदम उठाने की आवश्यकता नहीं है। ‘येलो’ कोड का अर्थ है कि ताजा जानकारी पर नजर रखिए। ‘ऑरेंज’ कोड का अर्थ है कि तैयार रहिए और ‘रेड’ कोड का अर्थ है कि कदम उठाइए।

इसे भी पढ़ें: मेस्सी ने अर्जेन्टीना की ओर से पहली बार पांच गोल दागे, फ्रेनेक पुस्कास को पीछे छोड़ा

सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को यह 43.9 डिग्री और शुक्रवार को 42.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक यानी 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह राष्ट्रीय राजधानी में सबसे गर्म स्थान रहा।

प्रमुख खबरें

Red Fort Blast Analysis: संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में खुलासा, लाल किला हमले के पीछे AQIS का सीधा हाथ

Kashmiri Pandits पर हुए अत्याचारों का मोदी सरकार चुन चुन कर ले रही है हिसाब, 36 साल पहले Sarwanand Koul Premi, Virender Koul की निर्मम हत्या की फाइलें दोबारा खोलीं

Haldwani में Kharge की रैली के बाद शुद्धिकरण पर राज्यसभा में तकरार, Nadda ने कहा- हम करेंगे जांच

कावेरी जल विवाद पर Karnataka बंद के बीच प्रदर्शनकारियों ने Tamil Nadu के ट्रक ड्राइवरों को दिए गुलाब