योगी आदित्यनाथ का दावा, कोरोना की दूसरी लहर को प्रदेश में बेहतर तरीके से नियंत्रित किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2021

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर को उत्तर प्रदेश में बेहतर तरीके से नियंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर से लेकर गांवों तक कोरोना वायरस की रोकथाम की दिशा में प्रदेश सरकार तेजी से कार्य कर रही है। इसमें गांव-गांव में गठित निगरानी समितियों और ग्राम प्रधानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधान व निगरानी समिति के सदस्य अपने गांव को कोरोना से मुक्त गांव बनाने का संकल्प लें। इसे प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने ‘मेरा गांव, कोरोना मुक्त गांव’ अभियान की शुरुआत की है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी खुफिया एजेंसियाँ कोविड-19 की उत्पत्ति की जांच बढ़ाएँ: बाइडन

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है। यह प्रदेश प्रभावी भूमिका के साथ महामारी के विरुद्ध कार्य कर रहा है, जिसके अपेक्षित परिणाम भी मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सर्वाधिक परीक्षण करने वाला राज्य है। यहां 4.77 जांच की जा चुकी हैं और क्षमता को बढ़ाया गया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर