देश में कोरोना की स्थिति ने फिर बढ़ाई चिंता, सभी राज्यों को चिट्ठी लिखकर दी केंद्र ने दी यह हिदायत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2022

नयी दिल्ली। केंद्र ने बृहस्पतिवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि वह उन इलाकों में जहां पर कोविड-19 के नए मामले आ रहे हैं, वहां उच्च स्तरीय जांच सुनिश्चित करें। इसके साथ ही बीमारी से लड़ने के लिए पांच सूत्रीय रणनीति ‘‘जांच, पता लगाना, इलाज करना, टीकाकरण और कोविड-19 अनुकूल व्यवहार’’ का अनुपालन करने पर भी जोर दिया। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे गए पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि गत चार महीनों से पूरे देश में संक्रमितों की संख्या में कमी आने के बाद गत दो हफ्तों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। उन्होंने पत्र में रेखांकित किया कि एक जून को समाप्त हुए सप्ताह में रोजाना औसतन 2,663 नए मामले आ रहे थे जो आठ जून को समाप्त हुए सप्ताह में बढ़कर 4,207 मामले रोजाना हो गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कोरोना विस्फोट, पिछले 24 घंटे में 2701 नए मामले, दिल्ली में फिर बढ़े केस

भूषण ने कहा कि साप्ताहिक संक्रमण दर भी एक जून को समाप्त सप्ताह के 0.63 प्रतिशत से बढ़कर आठ जून को समाप्त सप्ताह में 1.12 प्रतिशत हो गई है। गत 24 घंटे के दौरान भारत में कोविड-19 के 7,240 नए मामले आए है जिनमें से 81 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली और कर्नाटक में दर्ज किए गए हैं। भूषण ने राज्य द्वारा अपनाई जा सकने वाली विशेष रणनीति का उल्लेख किया जिसमें जांच और निगरानी, चिकित्सा प्रबंधन, टीकाकरण, कोविड अनुकूल व्यवहार और सामुदायिक सहभागिता के साथ-साथ सबूत आधारित निर्णय शामिल है। 

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath बोले राज्यसभा चुनाव से तय हुआ यूपी का नतीजा, 80-20 की लड़ाई फिर शुरू

Kiara Advani और Sidharth Malhotra फिर बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की

Sujit Kalkal 2028 Olympics के लिए ग्राउंड गेम और डिफेंस पर बढ़ा रहे हैं ध्यान

सऊदी में पाकिस्तानी सेना की एंट्री, भड़के हूतियों ने दहला डाला पूरा देश!