'बिहार से भाजपा भगाओ का आ रहा नारा', अखिलेश बोले- राजनीतिक दलों के लोग BJP के खिलाफ होंगे खड़े

By अनुराग गुप्ता | Aug 09, 2022

लखनऊ। बिहार में राजनीति का नया अध्याय लिखा जा रहा है। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जदयू ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ अपना गठबंधन समाप्त कर दिया। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान के समक्ष 160 विधायकों के समर्थन का दावा किया। इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने बिहार के मौजूदा घटनाक्रम को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार से भाजपा भगाओ का नारा आ रहा है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है। इस दिन 'अंग्रेजो भारत छोड़ो' का नारा दिया गया था और आज बिहार से 'भाजपा भगाओ' का नारा आ रहा है। मुझे लगता है कि जल्द ही राजनीतिक दल और विभिन्न राज्यों के लोग भाजपा के खिलाफ खड़े होंगे।

आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि दोनों सदनों के सांसद सारे विधायक और विधानपार्षद से सारी मीटिंग आज हुई। सभी की इच्छा यही थी की हमें एनडीए छोड़ देना चाहिए। तो जैसी सबकी इच्छा थी हमने उसी को स्वीकार कर लिया और जो में एनडीए की सरकार में मुख्यमंत्री था उस पद से इस्तीफा सौंप दिया।

इसे भी पढ़ें: CM पोस्ट छोड़ने के बाद राबड़ी देवी के आवास पहुंचे नीतीश कुमार, RJD नेताओं के साथ चल रहा मंथन 

तेजस्वी से मिले नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद नीतीश कुमार पटना स्थित राबड़ी देवी के आवास पहुंचे, जहां पर उन्होंने तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के तमाम नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक की तस्वीर भी सामने आई है। राजद सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव से कहा कि साल 2017 में जो हुआ उसे भूल जाएं और एक नया अध्याय शुरू करें।

प्रमुख खबरें

Jan Gan Man: Nashik Kumbh पर Justice Prasanna Varale के बयान पर मचा बवाल, आखिर सिर्फ Hindu आयोजनों पर ही क्यों उठाये जाते हैं प्रश्न?

दिल्ली में Swine Flu के 2300+ मामले, Influenza B और Covid की भी दस्तक: सरकार की एडवाइजरी

Delhi H1N1 Crisis: मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बुलाई आपात बैठक, Health Minister बोले- हालात पूरी तरह काबू में

Raksha Bandhan 2026 पर चाहिए Royal Look? Step-by-Step आज़माएं Smoky Brown Winged Eye Makeup