देश को कोरोना से बचाने के लिए इस स्पैनिश फुटबॉलर ने किया दवा दुकान में काम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2020

कोरून्ना (स्पेन)। स्पेन में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के लिये ला लिगा के विंगर टोनी डोवाले ने फुटबाल छोड़कर फार्मासिस्ट का सफेद कोट पहनने का फैसला किया। फार्मेसी में स्नातक औरशीर्ष स्तर के फुटबालर रहे डोवाले थाईलैंड के एक क्लब के लिये खेलते हैं लेकिन कोरोना वायरस महामारी फैलने के समय स्पेन आये हुए थे। उन्होने इस लड़ाई में अपना योगदान देने के लिये उसी तालीम का इस्तेमाल करने का फैसला किया जिसे वह फुटबाल का अपना शौक परवान चढाने के लिये छोड़ चुके थे।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं तो वापिस जाने के लिये अपना सामान पैक कर रहा था जब यह सब हो गया।’’ डोवाले ने चार साल पहले फार्मेसी में स्नातक की डिग्री ली लेकिन कभी इस क्षेत्र में काम नहीं किया। स्पेन में 64000 से अधिक लोग संक्रमण का शिकार हैं जबकि 4800 से अधिक जानें जा चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह