छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आदेश को एक सप्ताह के भीतर बदला प्रदेश प्रभारी ने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2023

छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के संगठन में फेरबदल के आदेश को निरस्त कर दिया है। कांग्रेस के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक इसे राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी दल कांग्रेस में सत्ता और संगठन के बीच टकराव के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के कमेटी के अध्यक्ष मरकाम ने इस महीने की 16 तारीख को संगठन में फेरबदल का आदेश जारी किया था ।

उन्होंने बताया कि सैलजा ने मरकाम को संबोधित करते हुए पत्र में कहा है, आपके पत्र क्रमांक संख्या 108/2023 दिनांक 16 जून 2023 को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पदाधिकारियों की नियुक्ति के आदेश को निरस्त किया जाता है। कांग्रेस महासचिव ने लिखा है, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में श्री रवि घोष जी को महामंत्री प्रभारी, प्रशासन एवं संगठन के पद का प्रभार दिया जाए। कृपया यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि यह फैसला बृहस्पतिवार देर शाम मुख्यमंत्री आवास पर हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान आया। उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कुमारी सैलजा, मोहन मरकाम समेत कुछ मंत्री भी मौजूद थे। छत्तीसगढ़ में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होंगे। कांग्रेस में इस फैसले को पार्टी के अंदर की खींचतान के नतीजे के तौर पर देखा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध