यूपी में अराजक तत्वों ने तोड़ी आंबेडकर की प्रतिमा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2019

भदोही। जिले के औराई इलाके में अराजक तत्वों ने एक सरकारी स्कूल में लगी बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा तोड़े जाने की जानकारी गुरुवार सुबह उस वक़्त हुई जब शिक्षक और छात्र प्राइमरी विद्यालय पहुंचे। पूरे क्षेत्र में भारी तनाव फैलते ही पुलिस ने पहुंच कर स्थिति को संभाला। 

औराई पुलिस इन्स्पेक्टर मनोज कुमार पांडेय ने बताया की बुधवार की रात शराब के नशे में कुछ अराजक तत्वों ने तिउरी प्राइमरी विद्यालय परिसर में लगी चार फुट ऊंची बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। उन्होंने बताया इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। वहां दूसरी प्रतिमा लगाई जाएगी। तनाव को देखते हुए तिउरी गाँव में पुलिस तैनात है। 

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow